Friday 22 July 2016

हायकू श्रृंखला " छमा - क्रोध"

सुप्रभात मित्रों

आज मनुष्य के दो मुख्य गुणों "छमा" और "क्रोध" पर ..दोनों के अपने गुण दोष हैं और वे हम सबमें हैं..

चंद  हायकू  इन्हीं पर..

"छमा -क्रोध"
***********

छमा     गुण  है
सबल     सक्षम   का
मूर्ख  का  क्रोध

छमा    होती  है
बलवान    क्रोध    से
हो   सुख शांति

संभालो    क्रोध
करेगा      ये    विनाश
इस     जग    में

जिसने     क्रोध
किया      न  नियंत्रित
जिंदगी     हारा

छमा   में   शांति
क्रोध   में  है   अशांति
मर्जी     आपकी

क्रोध    है   एक
अवगुण     मन    का
जान     लें  हम

(समाप्त)

अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव

No comments:

Post a Comment