Monday 18 July 2016

हायकू श्रृंखला " आयी ईद "

एक महीने के पवित्र "रमजान ..रोज़ा और कठिन उपवास के बाद "दिखा है चाँद और आयी ईद की ख़ुशी..

आयी ईद
********

दिखा है चाँद
चलो     ईद मनाएँ
भूल   शिकवे

ईद का चाँद
मुश्किल से है दिखा
बादलों  बीच

ईद    त्यौहार
भाई चारे    प्रेम का
बाँटो खुशियाँ

बड़ों से    लेके
ईदी     पाएँ   खुशियाँ
मीठी सिवैय्यां

हमारी ईद
बने पैगामे दोस्ती
चाहता रब

अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव

No comments:

Post a Comment